शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

ज‍यपुर में झुकी इमारत को निगम ने गिराया, कमजोर मकानों को कराया जा रहा खाली

Jun 04, 2026 Super Admin 359
शेयर:
ज‍यपुर में झुकी इमारत को निगम ने गिराया, कमजोर मकानों को कराया जा रहा खाली

जयपुर के रामगंज क्षेत्र में गुरुवार को जगन्नाथ शाह के रास्ते पर स्थित एक पुरानी और झुकी इमारत को गिराने की कार्रवाई की गई. सुबह 9 बजे से ही मजदूर इस काम में लग गए थे. सबसे पहले मजदूरों ने हथौडे से पिलरों को तोड़ा, उसके बाद जब मकान पूरी तरह धाराशाही होने की स्थिति में आ गया. तब सपोर्ट हटा लिए गए, इससे पूरी बिल्डिंग धाराशाही हो गई. 

20 साल पुरानी थी इमारत

जानकारी के मुताबिक, इमारत करीब 20 साल पुरानी है. लंबे समय से इमारत झुकी हुई थी. इस वजह से यहां रहने वाले लोगों के साथ आसपास की इमारतों के लिए भी यह खतरा बना हुआ था. 

झुक गया था मकान 

निगम अधिकारी ने बताया कि 9 मई को इस भवन की एक और मंजिल बनाने की जानकारी मिली थी. इसी दौरान मकान और झुक गया. ऐसे में पहले मकान मालिक को नोटिस दिया गया था, लेकिन काम नहीं रोका गया ना ही कोई कार्रवाई की गई. इसके बाद नोटिस देकर मकान को गिराया गया है.  

आस पास के लोगों ने बताया कि इमारत की नींव कमजोर थी. इसके बाद भी बिल्डिंग की मंजिल बढ़ाई जा रही थी. इसी वजह से इमारत गिराऊ ही रखी थी.  

पुलिस की टीम तैनात 

कार्रवाई के वक्त किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस जाप्ता, सिविल डिफेंस और बिजली विभाग की टीमें तैनात की गई.  बिजली विभाग की ओर से कल शाम ही भवन की बिजली सप्लाई काट दी गई थी.  सुबह कार्रवाई से पहले पूरे कॉलोनी में सप्लाई को काट दिया गया था. 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें