शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

जयपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने देखे वीडियो

Bikaner Jul 05, 2026 Super Admin 328
शेयर:
जयपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने देखे वीडियो

बीकानेर। जयपुर रोड पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना की भयावहता ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। फुटेज में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारती दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार कई फीट दूर जा गिरा, जबकि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद फॉर्च्यूनर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर कई बार पलटती हुई आगे बढ़ी। कुछ ही क्षणों में बेकाबू वाहन विद्युत पोल से जा टकराया। पूरे घटनाक्रम को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह था। सड़क पर धूल का गुबार, बिखरे वाहन के पुर्जे और चीख-पुकार का माहौल देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर और वाहन के पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हादसा दो युवकों की जान ले चुका था। फॉर्च्यूनर में सवार मानवेंद्र सिंह सोढ़ा और पुनीत चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।सीसीटीवी फुटेज में रफ्तार के खतरनाक अंजाम की दर्दनाक तस्वीर पेश कर रहा है। महज कुछ सेकंड में घटित इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

https://youtu.be/PJzH5DcbGj4

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें