मंगलवार, 28 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

नशे में धुत युवक-युवतियों की तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जमकर मचाया उत्पात देखें वीडियो

Bikaner Jul 21, 2026 Super Admin 187
शेयर:
नशे में धुत युवक-युवतियों की तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जमकर मचाया उत्पात देखें वीडियो

बीकानेर।  शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत बताए जा रहे युवक-युवतियों की तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। नागणेची मंदिर से घड़सीसर रोड के बीच दौड़ रही कार पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे पवनपुरी मेन रोड से घड़सीसर की ओर आ रही कार लहराते हुए चल रही थी। कार में सवार युवक-युवतियां कथित रूप से नशे में थे। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कार ने पहले विद्युत पोल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।राहगीरों का कहना है कि कार चालक की लापरवाही से कई बाइक सवार और पैदल राहगीर चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर स्थित शराब ठेके के कारण देर रात तक शराब की बिक्री होती है और इससे पहले भी इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं। घटना के बाद पुलिस कार नंबर के आधार पर वाहन मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

https://youtube.com/shorts/0AyCzwwVtEs?feature=share

 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें