प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट का किया घेराव, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशान देखे वीडियो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए टीकाराम जूली ने केंद्र और राज्य सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और किसानों के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के दावे धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं, जबकि महंगाई और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। जूली ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने संबोधन में पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगातार सामने आ रही शिकायतों और मौतों के बावजूद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं और आम जनता को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा और कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
हमसे जुड़ें



