पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो
बीकानेर में आज पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण में बज्जू ,कोलायत, हंदा,बीठनोक और बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र में आने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों सहित पंच और सरपंचों पदों के लिए निर्वाचन के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात सभी दलो को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 382 मतदान केंद्र मतदान निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में रिटर्निंग अधिकारी के साथ पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम,द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कल ईवीएम से किया जाएगा। पंच-सरपंच पद के लिए नामांकन की नामांकन प्रक्रिया 29 अक्टूबर को तथा निर्वाचन 30 अक्टूबर को बेल्ट पेपर से होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। 31 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव होगा। दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 व पंचायत समिति के 81 सदस्यों के लिए निर्वाचन होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनूसहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
हमसे जुड़ें



