कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने बीकानेर पहुंचने पर पत्रकारों से हुए रूबरू, राज्य सरकार पर जमकर बरसे देखे वीडियो
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं, प्रसूताओं की मौत के मामलों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में मस्जिदों और दरगाहों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। कर्मचारी मैदान में आयोजित सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।
डोटासरा ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था, किसानों को नकली खाद-बीज की आपूर्ति, महिलाओं की सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और जनता के मुद्दों पर संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया।
सभा में विधायक सुशीला डूडी, विधायक शिमला नायक, पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंद राम मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, दोषियों पर कार्रवाई तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।
हमसे जुड़ें



