मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने किया कोडमदेसर भैरव विशेष पूजन देखे वीडियो

Jun 30, 2026 Super Admin 53
शेयर:
कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने किया कोडमदेसर भैरव विशेष पूजन देखे वीडियो

*कोडमदेसर में कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने किया विशेष भैरव पूजन, बोले—रिफाइनरी से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल*
*पहली बार कोडमदेसर पहुंचे कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल, ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित के सानिध्य में किया विशेष भैरव पूजन*
*दिनांक 30 जून बीकानेर।* पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं राजस्थान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल मंगलवार को पहली बार बीकानेर के ऐतिहासिक कोडमदेसर भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने  ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष भैरव पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान किया। अनुष्ठान 11  पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।
ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए इस विशेष पूजन में कर्नल जसोल ने प्रदेश में सुख-शांति, उत्तम वर्षा, किसानों की समृद्धि तथा राजस्थान के सर्वांगीण विकास की कामना की। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कर्नल जसोल के पहली बार कोडमदेसर आगमन को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने कहा कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे प्रदेश में सीएनजी की उपलब्धता बढ़ेगी, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे और राज्य सरकार द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का आपस में कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संबंधित लोगों को कई माह पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। सीमा क्षेत्र के लोग वर्षों से आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ रहते आए हैं तथा वहां सामाजिक सौहार्द का वातावरण कायम है।
अपने सांसद एवं जनप्रतिनिधि के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कर्नल जसोल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अनेक ऐसे परिवार थे जिनके रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते थे और भारत आकर बसना चाहते थे। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में ऐसे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर भारतीय नागरिकता दिलाने और उन्हें सम्मानपूर्वक बसाने के प्रयास किए गए।

https://youtu.be/8zI_Oxz8uio

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें