शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण के विरोध में पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Jul 01, 2026 Super Admin 49
शेयर:
सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण के विरोध में पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

बीकानेर,राजस्थान
जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण और उनकी सुरक्षा के लिए पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के नेतृत्व में हुआ विरोध-प्रदर्शन ।
 बिश्नोई धर्मशाला के सामने पंडाल लगाया जिसमें प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोग एकत्रित हुए। इसी पंडाल में बड़ा मंच लगाया गया है, जहां से नेताओ ने सभा को संबोधित करते हुए अपनी मांगे रखी।
दरअसल, जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण के विरोध में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के नेतृत्व में यह विरोध-प्रदर्शन किया गया ,जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।इस प्रदर्शन में सर्वधर्म समाज के  लोग एवं महिलाएं शामिल हुई और जिला प्रशासन को लिखित में एक ज्ञापन दिया गया।पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि  मुख्य बात यह है कि जो अमित शाह और मोदी जी की सरकार है, भजनलाल की सरकार है, ये प्रशासन से ऊपर है। कानून से ऊपर है। वो लोग कानून को ताक पर रख के काम कर रहे हैं। इसलिए हमने एक ही बात सोची है। हमने अपनी ताकत दिखा दी प्रजातांत्रिक तरीके से। और मैं आज मीडिया के सामने घोषणा कर रहा हूं कि भजन लाल जी ने जिला कलेक्टर साहब को और एसपी साहब को एक निर्देश देकर अगर दोबारा किसी मस्जिद को तोड़ेंगे शहीद करेंगे तो हम पुनः वापस इससे चार गुनी ताकत से वापस आएंगे और अगर हमारी मस्जिद का तुरंत फैसला नहीं किया 10-15 दिन में तो 15 दिन बाद दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर हम चुप नहीं बैठेगे।

बाइट,:गोविन्दराम मेघवाल,पूर्व मंत्री

https://youtu.be/Isl57W9k1Fg

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें