शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

एंटी डेंगू माह का हुआ आगाज़, घर-घर होगी मच्छरों के स्रोत खत्म करने की कार्रवाई देखे वीडियो

Bikaner Jul 01, 2026 Super Admin 28
शेयर:
एंटी डेंगू माह का हुआ आगाज़, घर-घर होगी मच्छरों के स्रोत खत्म करने की कार्रवाई देखे वीडियो

*एंटी डेंगू माह का हुआ आगाज़, घर-घर होगी मच्छरों के स्रोत खत्म करने की कार्रवाई*

*डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने किया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंबेडकर कॉलोनी निरीक्षण, लोगों को दिए बचाव के संदेश*

बीकानेर, 01 जुलाई। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार जुलाई 2026 को *एंटी डेंगू माह* के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को डिप्टी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. लोकेश गुप्ता ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अंबेडकर कॉलोनी का दौरा कर स्वास्थ्यकर्मियों को डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम गतिविधियों के संबंध में विस्तृत ओरिएंटेशन प्रदान किया। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक व्यास, डाटा मैनेजर प्रदीप चौहान, यूआम की चिकित्सा अधिकारी डॉ चंचल शर्मा, नर्सिंग स्टाफ एएनएम तथा आशा सहयोगिनियां मौजूद रहे।

डॉ. गुप्ता ने स्वास्थ्य दल के साथ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आसपास के घरों का निरीक्षण किया तथा आमजन को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने घरों एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, पानी की टंकियों, कूलर, गमलों एवं अन्य जल पात्रों की नियमित सफाई करने तथा सप्ताह में एक दिन *ड्राई डे* मनाने का संदेश दिया। भ्रमण के दौरान *सोर्स रिडक्शन* एवं *एंटी लार्वल गतिविधियां* भी करवाई गईं, ताकि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त किया जा सके।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि डेंगू की रोकथाम में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने घर एवं आसपास साफ-सफाई रखे और मच्छरों के पनपने के स्थानों को समाप्त करे तो डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि जुलाई माह के दौरान घर-घर जनजागरूकता, स्रोत नष्ट करने की कार्रवाई, एंटी लार्वल गतिविधियां, विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम तथा अन्य विभागों के समन्वय से अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया जाए। अभियान का उद्देश्य *"जांच करें, सफाई करें और ढककर रखें"* (Check, Clean and Cover) संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

https://youtu.be/LyB6slwM-pM

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें