बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर लाल डूडी की जयंती पर हुई श्रद्धांजलि सभा देखें वीडियो

Bikaner Jul 01, 2026 Super Admin 26
शेयर:
पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर लाल डूडी की जयंती पर हुई श्रद्धांजलि सभा देखें वीडियो

बीकानेर,
पूर्व सांसद एवं विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर लाल डूडी की जयंती के अवसर पर रानी बाजार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामेश्वर लाल डूडी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके राजनीतिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा रामेश्वर डूडी अमर रहे के नारे लगाये।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय डूडी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव किसानों, गरीबों एवं आमजन के अधिकारों और हितों की सशक्त पैरवी की। उनकी सरलता, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा संघर्षशील व्यक्तित्व ने उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाया। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श, विचार एवं जनहित के प्रति समर्पण आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सदैव मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन स्व. रामेश्वर लाल डूडी जी के बताए मार्ग पर चलने एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने के संकल्प के साथ हुआ।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि पूर्व सांसद एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे स्व. रामेश्वर लाल डूडी जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संघर्ष और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों सहित 36 कौम के अधिकारों की आवाज़ को सदैव मजबूती से उठाया। उनके सरल व्यक्तित्व, स्पष्ट विचार और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें एक लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित किया। आज उनकी जयंती पर हम उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए संकल्प लेते हैं कि उनके बताए आदर्शों और जनसेवा के मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास की भावना को पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि स्व. रामेश्वर लाल डूडी केवल एक सफल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की पीड़ा को समझने वाले संवेदनशील नेता थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी तथा हमेशा जनता के हितों को सर्वाेपरि रखा। उनका संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा का भाव आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जयंती पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने और जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हैं।

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, यूवा इंटक प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र देवड़ा, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रीति मेघवाल, डॉ. तनवीर मालावत, एड. लेखराम धतरवाल, आरजीपीआरएस प्रदेश उपाध्यक्ष गजानन्द शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा, एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, आनन्दसिंह सोढ़ा, सेवादल इंटक अध्यक्ष हंसराज बिश्नोई, बृजलाल गोदारा, राजपाल कुलहरी, हरीश गोदारा, भंवर गोरछिया, सुभाष स्वामी, रामनारायण ज्याणी, धर्मचन्द चौधरी, एजाज अहमद पठान, एड. जफर शाह, मो. रमजान रंगरेज, सीताराम डूडी, मनोज मूण्ड, श्रवणकुमार रामावत, कामेश्वरप्रताप सिंह, कमल गोयल, आम्बाराम इणखिया, पन्नालाल मेघवाल, संजय गोयल, कमल मेघवाल, कन्हैयालाल जोशी, पृथ्वीराज गोदारा, रामसिंह मेघवाल, आकाश लोहिया, विकास सारण आदि सहित कांग्रेसजन मौजूद रहें।

https://youtu.be/thd2Dv2dUJo

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें