मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

राजस्थान समान नागरिक संहिता:प्रारूप समिति सदस्य ने की बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई देखे वीडियो

Bikaner Jul 02, 2026 Super Admin 26
शेयर:
राजस्थान समान नागरिक संहिता:प्रारूप समिति सदस्य ने की बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई देखे वीडियो

*राजस्थान समान नागरिक संहिता: प्रारूप समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने की बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई*

*शुक्रवार को हनुमानगढ़ और चूरू जिले की होगी जनसुनवाई* 

बीकानेर,2  जुलाई। राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने गुरुवार को बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई की। बीकानेर विकास प्राधिकरण में वीसी के जरिए की गई जनसुनवाई में गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव श्रीमती अंजलि राजोरिया,संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन भी मौजूद रहे।  

पहले बीकानेर और फिर दोपहर बाद वीसी के जरिए हुई जनसुनवाई में बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले के जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविद, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

*यूसीसी पर शुक्रवार को हनुमानगढ़ और चूरू जिले की होगी जनसुनवाई* 

संभागीय आयुक्त ने बताया कि राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान
शुक्रवार को बीडीए सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुबह 10 से 11.15 बजे तक हनुमानगढ़ तथा 11.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चूरू जिले की जनसुनवाई करेंगी।

https://youtu.be/kXu0Gemue9w

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें