मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

डूंगर कॉलेज में छात्राहितों की मांग को लेकर छात्र चढ़े पानी की टंकी पर देखें वीडियो

Bikaner Jul 03, 2026 Super Admin 31
शेयर:
डूंगर कॉलेज में छात्राहितों की मांग को लेकर छात्र चढ़े पानी की टंकी पर देखें वीडियो

बीकानेर। राजकीय डूंगर कॉलेज में मंगलवार को विभिन्न छात्रहितों से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े पांच छात्र नेता कॉलेज परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिससे कॉलेज प्रशासन में हडक़ंप मच गया।टंकी पर चढ़े छात्रों में राकेश गोदारा, दिनेश सारण, दिनेश चौधरी, सौरभ विश्नोई और भागीरथ चौधरी शामिल थे। वहीं टंकी के नीचे बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।छात्रों ने खेल मैदान की व्यवस्थाओं में सुधार, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू बनाने, प्रोफेसरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।काफी देर तक चले हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद टंकी पर चढ़े छात्र नीचे उतर गए। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।छात्र नेताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

https://youtu.be/weUMM3dIXUI

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें