शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

पांचू में प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण हुए लामबंद,वीडीओ के तबादले की कर रहे मांग देखे वीडियो

Bikaner Jul 03, 2026 Super Admin 38
शेयर:
पांचू में प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण हुए लामबंद,वीडीओ के तबादले की कर रहे मांग देखे वीडियो

बीकानेर। ग्राम पंचायत पांचू के ग्रामीणों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम विकास अधिकारी नरसी नारायण शर्मा का तत्काल प्रभाव से स्थायी तबादला करने तथा गांव में कृषि कुओं के पास से बिछाई जा रही सीवर लाइन को रोककर वैकल्पिक मार्ग से कार्य कराने की मांग की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम विकास अधिकारी नरसी नारायण शर्मा पिछले करीब 15 वर्षों से ग्राम पंचायत पांचू में कार्यरत हैं। बीच-बीच में तबादला होने के बावजूद कुछ ही दिनों में उनकी पुनः पांचू में नियुक्ति हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने के कारण प्रशासनिक निष्पक्षता प्रभावित हुई है और आमजन में भारी असंतोष है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कृषि कुओं के समीप सीवर लाइन बिछाई जा रही है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र के लोग वर्षों से पेयजल समस्या का सामना कर रहे हैं और यदि इसी मार्ग से सीवर लाइन डाली गई तो भविष्य में भूजल एवं पेयजल स्रोतों के दूषित होने का खतरा बढ़ जाएगा। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ज्ञापन में ग्राम विकास अधिकारी के व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया है कि वे ग्रामीणों से अभद्र भाषा में बात करते हैं तथा शिकायत करने वालों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवर लाइन का वर्तमान कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए, इसे वैकल्पिक मार्ग से कराया जाए, ग्राम विकास अधिकारी नरसी नारायण शर्मा का स्थायी तबादला किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

https://youtu.be/5Phn26KvXb0

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें