शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

गजनेर पुलिया के पास स्थित लाल कोठी में ऐसी में लगी आग अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू देखें वीडियो

Bikaner Jul 03, 2026 Super Admin 68
शेयर:
गजनेर पुलिया के पास स्थित लाल कोठी में ऐसी में लगी आग  अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू देखें वीडियो

बीकानेर। शहर के गजनेर पुलिया के पास स्थित लाल कोठी में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते लगी इस आग में कमरे में रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया। समय रहते दो दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि दोपहर में लाल कोठी में धुंए निकलने की सूचना के बाद अग्निशमन सेवा को फोन कर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा के कार्मिकों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही किसी प्रकार का बड़ा हादसा नहीं हुआ। पास में मोटरसाइकिल का शोरूम था। अगर आग की लपटें इस शो रूम तक पहुंच जाती तो शायद बड़ा नुकसान हो सकता था। परन्तु ऐसा नहीं हुआ और हादसा होते होते बच गया।

https://youtu.be/eQEhpISBPFI

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें