शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

जयपुर रोड पर फॉर्च्यूनर अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी को मारी टक्कर देखे वीडियो

Bikaner Jul 04, 2026 Super Admin 112
शेयर:
जयपुर रोड पर फॉर्च्यूनर अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी को मारी टक्कर देखे वीडियो

बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित जयपुर रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रहे एक स्कूटी चालक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के दो टुकड़े हो गए। इसके बाद फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर सड़क पर चार से पांच बार पलटती चली गई।हादसा इतना भयावह था कि फॉर्च्यूनर में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पूगल हाल  जयपुर रोड निवासी मानवेंद्र सिंह सोढ़ा तथा इंद्रा कॉलोनी निवासी पुनीत चौधरी के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर और वाहन के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

https://youtube.com/shorts/if6PH1ni7Z4?feature=share

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें