बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

देर रात गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवक पर लोहे के सरियो हुआ जानलेवा हमला देखें वीडियो

Bikaner Jul 04, 2026 Super Admin 91
शेयर:
देर रात गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवक पर लोहे के सरियो हुआ जानलेवा हमला देखें वीडियो

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियारों और लोहे की सरियों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार गौरव जोशी पुत्र सुनील जोशी अपने एक साथी के साथ गंगा शहर बाजार में छत्ता खा रहा था। इसी दौरान हथियारों से लैस होकर पहुंचे कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से घबराए गौरव ने खुद को बचाने के लिए पास की एक दुकान में शरण लेने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और उस पर सरियों व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए।हमले में गौरव के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बचाव के दौरान उसके हाथ पर गहरी चोट लगी, जबकि पैरों पर भी सरियों से वार किए गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घायल गौरव को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

https://youtu.be/6hjWKLsDBR0

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें