शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

जिला उद्योग संघ ने राज्यसभा सांसद सतीश पूनियां का किया स्वागत देखे वीडियो

Bikaner Jul 05, 2026 Super Admin 24
शेयर:
जिला उद्योग संघ ने राज्यसभा सांसद सतीश पूनियां का किया स्वागत देखे वीडियो

*बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया राज्यसभा सांसद सतीश पूनियां का स्वागत*
*हुई बीकानेर के औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा* 
बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराना, सचिव वीरेंद्र किराडू ने बीकानेर प्रवास पर पधारे राज्यसभा सांसद सतीश पूनियां का साफा, शौल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया | उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि बीकानेर औद्योगिक विकास की दृष्टि से बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है | बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का भी हब है यहाँ के भुजिया व नमकीन वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं | उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया कि बीकानेर एशिया की सबसे बड़ी वूलन मंडी के रूप में अपनी पहचान रखता है | यहाँ के कारपेट व ऊनी उत्पाद विदेशों में भी निर्यात किये जाते हैं | साथ ही बीकानेर सोलर का भी हब है और यहाँ बड़ी बड़ी कम्पनियां सोलर इंडस्ट्री में अपना निवेश कर रही है जिससे बीकानेर विकसित औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाने लगा है | सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि बीकानेर के औद्योगिक विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए बीकानेर की महानगरों से हवाई सेवा के माध्यम से कनेक्टिविटी बढानी आवश्यक है साथ ही बीकानेर से निर्यात होने वाले उत्पादों के लिए ड्राईपोर्ट की भी आवश्यकता है | इस अवसर पर भाजपा संभाग प्रभारी ओम सारस्वत, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, निर्मल पारख, राजीव शर्मा आदि उपस्थित हुए |

https://youtu.be/5U9Xb0Hs5UI

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें