शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

धार्मिक स्थल के नजदीक शराब ठेका खुलने ग्रामीणों में आक्रोश देखे वीडियो

Bikaner Jul 05, 2026 Super Admin 33
शेयर:
धार्मिक स्थल के नजदीक शराब ठेका खुलने ग्रामीणों में आक्रोश देखे वीडियो

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के केलां फांटे के पास मस्जिद से कुछ दूरी पर खोले गए शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने ठेके का विरोध शुरू करते हुए प्रशासन से इसे तत्काल हटाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित शराब दुकान के निकट मस्जिद के साथ-साथ स्कूल जाने का मुख्य मार्ग भी है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं, महिलाएं और श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में यहां शराब का ठेका खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित होने और युवाओं पर गलत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकान के स्थान की व्यापक समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति, सामाजिक व्यवस्था और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।इस मामले को लेकर केलां गांव के इकबाल खां, करीम खां, सफी खां, फतेह खां, शेर सिंह, जबर सिंह, बनवारी लाल, भागीरथ, मुनाफ, प्रदीप सहित अनेक ग्रामीणों ने शराब के ठेके का विरोध दर्ज कराया है।

https://youtu.be/s4yy2dT4l80

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें