बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो • 100 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों की महा सेना ने किया मच्छरों के लार्वा का नाश देखे वीडियो • राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में औषधीय पौधों का हुआ रोपण देखे वीडियो • ATS इनपुट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में जासूसी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार देखें वीडियो • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने की जन सुनवाई,अधिकांश परिवेदनाओं का मौके पर ही किया निस्तारण देखे वीडियो • रेंज आई जी ओमप्रकाश ने की प्रेस वार्ता अपराधों के छ महीने के डेटा किए शेयर देखे वीडियो

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया का नाल हवाई अड्डे पर पहुंचने हुआ भव्य स्वागत देखे वीडियो

Bikaner Jul 05, 2026 Super Admin 23
शेयर:
राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया का नाल हवाई अड्डे पर पहुंचने हुआ भव्य स्वागत देखे वीडियो

राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत

बीकानेर।
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के बीकानेर आगमन पर नाल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर, पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

डॉ. सतीश पूनिया ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के कारण निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए जनसेवा, संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, कुम्भनाथ सिद्ध, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जालम सिंह भाटी, अखिलेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, श्याम सिंह हांडला, महावीर चारण, मोहन सुराणा, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, श्याम चौधरी, नरेश नायक, प्रकाश मेघवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://youtu.be/Co4LWca_dns

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें