मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगा,ठेकाकर्मी सहित तीन लोग झुलसे देखे वीडियो

Bikaner Jul 06, 2026 Super Admin 42
शेयर:
बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगा,ठेकाकर्मी सहित तीन लोग झुलसे देखे वीडियो

बीकानेर में इस जगह बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगा, ठेकाकर्मी सहित तीन झुलसे 

बीकानेर। नोखा क्षेत्र के कुचौर गांव में बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से बिजली विभाग के एक ठेकाकर्मी सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में तीनों के हाथ-पैर झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग का एक ठेकाकर्मी लाइन की मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान पास में मौजूद चाचा-भतीजा उसकी मदद कर रहे थे। काम के दौरान अचानक तीनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान अनुज, मनोज और सांवलाल के रूप में हुई है। तीनों का पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि करंट किस परिस्थिति में लगा। संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

https://youtu.be/VNfvr4mq6W8

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें