बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में रेंज कार्यालय में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई आयोजित देखे वीडियो

Bikaner Jul 06, 2026 Super Admin 33
शेयर:
आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में रेंज कार्यालय में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई आयोजित देखे वीडियो

बीकानेर। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को रेंज कार्यालय में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभाग के सभी जिला पुलिस अधीक्षक, आईपीएस एवं आरपीएस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीमा सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की गतिविधियों तथा अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।आईजी ओमप्रकाश ने पिछले चार महीनों में पुलिस द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से फीडबैक लिया। बैठक में सीमा क्षेत्रों में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों के कारोबार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी दिनों में अपराधियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने तथा नई रणनीति के तहत कार्रवाई करने का रोडमैप तैयार किया गया।आईजी ओमप्रकाश ने अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए समन्वित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपराध नियंत्रण और सीमा सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिए गए।

https://youtu.be/rxX-pWUrfnY

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें