राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओबीसी प्रदेश सचिव ने पीबीएम अस्पताल में फल व बिस्किट वितरित कर मनाया जन्मदिन देखें वीडियो
जन्मदिन के अवसर पर नवनीत कौर द्वारा पीबीएम अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्किट वितरित
बीकानेर,— राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओबीसी प्रदेश सचिव नवनीत कौर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा भाव का परिचय देते हुए पीबीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं बिस्किट वितरित किए। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.डी. कल्ला जी रहे, जिन्होंने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं।
नवनीत कौर ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है और आगे भी वे ऐसे सामाजिक कार्य करती रहेंगी।
इस अवसर पर उनके साथ मकसूद अहमद जी, गजेंद्र सांखला जी, डॉ. देवदत्त दुबे जी, सादिक हुसैन जी, महबूब जी, ओम प्रकाश जी, कमल जी, नितिन वात्सस जी, धंसुख जी, अशोक जी, अंगद खत्री एवं अनिल कुमार सहित कई साथियों ने सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।
अस्पताल में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
हमसे जुड़ें



