बीकानेर रेंज आईजी ने आगामी रणनीति को लेकर हाई लेवल क्राइम मीटिंग ली देखें वीडियो
आगामी रणनीति को लेकर मंगलवार को सदर थाना सभागार में हाईलेवल क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में रेंज आईजी ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित शहर के सभी पुलिस उपाधीक्षक (सीओ), थानाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में आईजी ओमप्रकाश ने पिछले दो-तीन महीनों के दौरान बीकानेर पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए टीम वर्क की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी ऑफेंस, नारकोटिक्स मामलों तथा अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी संपत्तियों और फंडिंग पर की गई कार्रवाई सराहनीय रही है। उन्होंने हाल के संवेदनशील मामलों और वीआईपी मूवमेंट के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की।
आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे भी टीम भावना के साथ अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त और परिणाममुखी कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया।
हमसे जुड़ें



