बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की कार्यवाही कैफिनेटेड बेवरेज रेड बुल के 608 कैन किये सीज देखे वीडियो

Bikaner Jul 07, 2026 Super Admin 36
शेयर:
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की कार्यवाही कैफिनेटेड बेवरेज रेड बुल के 608 कैन किये सीज देखे वीडियो

*बीकानेर में कैफिनेटेड बेवरेज रेड बुल के 608 कैन सीज किये*
 बीकानेर।  आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी शुभमंगला राजस्थान के निर्देशन में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स बोथरा एंड संस  की दुकान एवं गोदाम पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा केफेनेटेड बेवरेज रेड बुल का नमूना fssai एक्ट के तहत लिया जाकर 608 कैन को सीज़ किया गया है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेजेस पर स्टीमूलेट्स माइंड, एनरर्जाइज बॉडीज, एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक इत्यादि का लेबल पर उल्लेख करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि एफएसएसएआई द्वारा नामी बेवरेज ब्रांडों को इस संबंध में नोटिस दिया जाकर जवाब मांगा गया है। यह एनर्जी ड्रिंक जिसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है गर्भवती महिला, लेक्टेटिंग मदर, बच्चों तथा कैफीन के प्रति सेंसेटिव व्यक्ति के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानु प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा द्वारा की गई।

https://youtube.com/shorts/5WEimL8H8JQ

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें