बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने लंबित शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Jul 07, 2026 Super Admin 25
शेयर:
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने लंबित शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने लंबित शिक्षक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
बीकानेर | राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला शाखा, बीकानेर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से विभिन्न लंबित शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के कारण प्रदेशभर के शिक्षकों में असंतोष है और सरकार को शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी (TET) की अनिवार्यता से स्थायी छूट देने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से शुरू करने तथा स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की गई है। संघ ने कहा कि स्थानांतरण में राजनीतिक हस्तक्षेप और दोहरे मापदंड समाप्त कर विद्यालयों की वास्तविक आवश्यकता एवं शिक्षकों की वरिष्ठता के आधार पर तबादले किए जाएं।
इसके अलावा संघ ने तृतीय श्रेणी अध्यापकों एवं वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की भी मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि समय पर भर्ती नहीं होने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उचित समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

https://youtu.be/nlCYhDMG3go

 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें