शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

स्वर्ण जयंती के अशोक नगर में लाखों के आभूषण व लाखो रुपए नगदी चोरी, सीसी टीवी में दिखे दो चोर देखे वीडियो

Bikaner Jul 08, 2026 Super Admin 42
शेयर:
स्वर्ण जयंती के अशोक नगर में लाखों के आभूषण व लाखो रुपए नगदी चोरी, सीसी टीवी में दिखे दो चोर देखे वीडियो

*स्वर्ण जयंती अशोक नगर में लाखों के आभूषण व दो लाख रुपए नगदी चोरी, सीसी टीवी में दिखे दो चोर*
बीकानेर। बीकानेर में चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग रहा है। गत माह जयपुर रोड स्थित एक मकान से लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चोरी हो गई। चोरी की यह वारदात सीसी टीवी में कैद भी हो गई। इस संबंध में जेएनवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रार्थी सुरेश भार्गव पुत्र ताराचंद भार्गव ने बताया कि जयपुर रोड के स्वर्ण जयंती अशोक नगर स्थित उसके मकान नं. 59 में 23 जून 2026 रात्रि 12:30 बजे के बाद चोरी की घटना हो गई है। प्रार्थी सुरेश भार्गव ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक दिन के लिए सूरत गए थे उसी रात यह घटना हो गई। सुबह पड़ौसियों द्वारा यह जानकारी मिली कि उनके घर के दरवाजे खुले हैं। घर आने पर अंदर देखा तो अंदर का गेट खुला है व आलमारी व सामान अस्त-व्यस्त है। घर में लगे सीसी टीवी चैक किए तो दो चोर अंदर आते व चोरी करने के बाद वापस जाते दिखाई दिए हैं। दोनों चोरों ने अंदर अलमारी में रखे गहने व दो लाख रुपए नगदी चोरी कर लिए हैं। उक्त मामले की रिपोर्ट जेएनवी थाने में दर्ज करवा दी गई है लेकिन आज 15 दिन बीत जाने पर भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

https://youtu.be/kqkDQWl3TlE

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें