शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही कैंपा एनर्जी ड्रिंक की 36 हजार से अधिक केन किए सीज देखें वीडियो

Bikaner Jul 08, 2026 Super Admin 36
शेयर:
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही कैंपा एनर्जी ड्रिंक की 36 हजार से अधिक केन किए सीज देखें वीडियो

*बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में कैंपा एनर्जी ड्रिंक की 36 हजार से अधिक केन सीज, स्वास्थ्य विभाग की लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई* 

 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंपा एनर्जी ड्रिंक की 36 हजार से अधिक केन सीज की हैं। विभाग की ओर से लगातार तीसरे दिन भी कैफिनेटेड एनर्जी ड्रिंक्स की जांच और कार्रवाई जारी रही।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा और भानु प्रताप सिंह गहलोत ने बताया कि कैफिनेटेड एनर्जी ड्रिंक्स के संबंध में  द्वारा स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई हैं। इन उत्पादों पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा कैफीन के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों के लिए सेवन से संबंधित चेतावनी अंकित करना अनिवार्य है। हालांकि कई मामलों में यह चेतावनी बेहद छोटे अक्षरों में लिखी जाती है और जिन स्थानों पर इन उत्पादों की बिक्री हो रही है, वहां उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए आवश्यक चेतावनी भी प्रदर्शित नहीं की जा रही।
अधिकारियों ने बताया कि अधिक मात्रा में ऐसे एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से हार्ट पलपिटेशन (दिल की धड़कन तेज होना), बेचैनी, अनिद्रा, रक्तचाप बढ़ना तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन कराना है।
कार्रवाई के दौरान संदिग्ध स्टॉक को सीज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 
बाइट भानु प्रताप सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीकानेर 
बाइट श्रवण कुमार वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीकानेर 
विजुअल्स

https://youtu.be/DBvhXgDw7I8

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें