शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

शिक्षकों की मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (शे) ने निकाली रैली देखें वीडियो

Bikaner Jul 08, 2026 Super Admin 40
शेयर:
शिक्षकों की मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (शे) ने निकाली रैली देखें वीडियो

बीकानेर
*शिक्षकों की ज्वलंत मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (शे) एसटीएफआई ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया*

बीकानेर 8 जुलाई 2026, राजस्थान शिक्षक संघ के प्रान्तीय आव्हान पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी और जिला मंत्री अरूण गोदारा के नेतृत्व में शिक्षकों की ज्वलंत मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (शे) जिला शाखा बीकानेर के बैनर तले शिक्षकों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर के माध्यम से शिक्षामंत्री, राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर शिक्षकों की ज्वलंत मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है। 
       जिला मंत्री अरूण गोदारा ने संगठन के मांग पत्र की जानकारी देते हुए बताया कि  2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता खत्म करने, थर्ड ग्रेड शिक्षकों एवं प्रबोधकों के स्थानांतरण और पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू किये जाने, पे प्रोटेक्शन के नाम पर अवैध वसूली बंद करने, आगामी शैक्षिक सत्र एक जुलाई से प्रारंभ किये जाने, पोषाहार (MDM) और ट्रांसपोर्ट वाउचर का लंबे समय से बकाया भुगतान अविलंब किये जाने, सभी विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ, बिजली-पानी और कमरों की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, विद्यालयों की स्वच्छता हेतु प्रत्येक विद्यालय में नियमित सफाई कर्मचारी की नियुक्ति किये जाने, सभी संवर्गो के लिए स्थाई स्थानांतरण नीति लागू कर स्थानांतरण किए जाने, एक अप्रैल 2026 तक की डीपीसी (DPC) प्रक्रिया पूर्ण किये जाने, सभी नवक्रमोन्नत स्कूलों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी किये जाने, नव चयनित समस्त शारीरिक शिक्षकों के स्थाईकरण आदेश जारी किए जाने, RGHS योजना को मजबूत कर अनवरत जारी रखे जाने आदि मांगों को लेकर संगठन लम्बे समय से आन्दोलन कर रहा है। 
        प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया ने कहा कि संगठन ने  शिक्षकों की वाजिब मांगों को लेकर लगातार आन्दोलन कर रहा है। संगठन ने 7 अप्रैल को समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन प्रस्तुत किये हैं तथा 01 व 15 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर बड़ी संख्या में शिक्षकों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया गया है। इसके बाद 16 जून को प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री को ज्ञापन दिये गये हैं, लेकिन अफसोस है कि शिक्षकों की वाजिब मांगों पर सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की है। इसलिए संगठन ने आन्दोलन को तेज करते हुए आज  जिला मुख्यालय पर रैली व विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री एवं सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया हैं।             प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शिक्षकों की वाजिब मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो संगठन आगामी चरण में  जयपुर और बीकानेर में बड़ा आन्दोलन और तीव्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।
   विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया, मनीष ठाकुर, किशोर पुरोहित,काशी सारस्वत, राकेश गोदारा, रतीराम सारण, ताराप्रकाश मोयल, मांगीलाल धतरवाल, महेंद्र सिंह पंवार, नाजरा परवीन, देवेंद्र सारण,खुमानाराम सारण पूनमचंद शर्मा, हुक्माराम झोरड़,देवेंद्र जाखड़, जितेंद्र गोदारा , रूपाराम गोदारा, मांगीलाल सिद्ध,नितेश खेदड़, विशाल पंवार, कमल जाखड़, रविन्द्र विश्नोई,विजय सिंह , भंवर सांगवा,श्याम देवड़ा , शुभकरण नैन सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।

https://youtu.be/CmdNagmz7mg

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें