6 सूत्री मांगों को लेकर आज जमादार संघ ने निगम में किया प्रदर्शन देखें वीडियो
Bikaner
Jul 10, 2026
Super Admin
43
बीकानेर। नियमित समय पर वेतन,नियमित पदोन्नति, रुकी हुई मजदूरी का भुगतान,और सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग सहित 6 सूत्री मांगों को लेकर आज जमादार संघ ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष गणेश चन्देलिया की अगुवाई में सौंपे गये इस ज्ञापन में बताया गया है कि लंबे समय से संघ इन मांगों को लेकर निगम प्रशासन से मांग कर रहा है। उसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। अगर अब सुनवाई नहीं होती है तो आने वाले समय में कार्य बहिष्कार,सफाई व्यवस्था ठप्प करने जैसे कदम उठाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में गजराज चांवरिया सहित अनेक जमादार शामिल रहे।
हमसे जुड़ें



