बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

यूजीसी बिल के विरोध में क्षत्रिय सभा ट्रस्ट का कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Jul 12, 2026 Super Admin 30
शेयर:
यूजीसी बिल के विरोध में  क्षत्रिय सभा ट्रस्ट का कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन देखें वीडियो

बीकानेर। यूजीसी बिल के विरोध में रविवार को क्षत्रिय सभा ट्रस्ट बीकानेर के नेतृत्व में सर्वण समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए यूजीसी बिल में प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि सर्वण समाज यूजीसी बिल के कुछ प्रावधानों का विरोध कर रहा है। सभा का कहना है कि बिल में शामिल कुछ नियम शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि इन प्रावधानों से भेदभाव, फर्जी शिकायतों की आशंका तथा न्यायालयों में विवाद बढ़ने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सर्वण समाज इस बिल को जनहित में नहीं मानता और सरकार से इसे वापस लेने की मांग करता है। उन्होंने जिला कलेक्टर से राष्ट्रपति तक उनकी मांग पहुंचाने का आग्रह किया।
इस दौरान क्षत्रिय सभा ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

https://youtu.be/RktUuaAI7B8

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें