मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

उद्योग संघ में मूल्य संवर्धन एवं भौगोलिक संकेतक को लेकर हुई गहन चर्चा देखे वीडियो

Bikaner Jul 12, 2026 Super Admin 30
शेयर:
उद्योग संघ में मूल्य संवर्धन एवं भौगोलिक संकेतक को लेकर हुई गहन चर्चा देखे वीडियो

बीकानेर
जिला उपभोक्ता आयोग प्रतितोष, अहमदाबाद डॉ. संदीप पंडया पधारे उद्योग संघ
मूल्य संवर्धन एवं भौगोलिक संकेतक को लेकर हुई गहन चर्चा 
अ.भा. प्रमुख सदस्य, जिला उपभोक्ता आयोग प्रतितोष, आयोग  अहमदाबाद डॉ. संदीप पंडया ने बीकानेर जिला उद्योग संघ पधारकर उद्यमियों के साथ बीकानेर में हो रहे औद्योगिक व व्यापारिक विकास के बारे में गहराई से मंथन एवं भविष्य की योजनाओं पर चिंतन किया | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर का औद्योगिक भविष्य काफी उज्जवल है | बीकानेर में मेगा फ़ूड पार्क की स्थापना की जा चुकी है साथ ही यहाँ गेस पाइप लाइन की भी मंजूरी मिल चुकी है और वर्तमान में बीकानेर में ड्राईपोर्ट स्थापना का कार्य भी शुरू किया जा चुका है इससे जल्द ही यहाँ बड़े प्रोजेक्ट आने के आसार नजर आने लगे हैं और इन सबसे बीकानेर आर्थिक रूप से सबल होने के साथ साथ यहाँ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे | डॉ. संदीप पंडया ने बताया कि मैंने बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को काफी बारीकी से देखा और परखा है और इसका पूरा श्रेय यहाँ के कारोबारियों को जाता है | आज बीकानेर वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों के जरिये देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है | बीकानेर में उत्पादित होने वाले उत्पादों को पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाने के लिए यहाँ के औद्योगिक संगठनों को बीकानेरी उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (G I) लेना आवश्यक है ताकि बीकानेरी उत्पादों का वैश्विक बाजारों में दुरूपयोग ना हो सके | साथ ही हमें मूल्य संवर्धन की ओर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें एकजुट होकर अधिकतम खुदरा मूल्य के लिए बनी पॉलिसी और कानूनों में संसोधन करवाने की ओर आगे बढना होगा और बीकानेर की अर्थव्यवस्था को कैसे आगे बढाया जाए जिससे पूरे देश में बीकानेर सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए अपनी पहचान बना सके और आने वाली पीढ़ी सक्षम कारोबार की ओर अग्रसर हो सके | बीकानेर जिला उद्योग संघ सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा डॉ. संदीप पंडया का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तथा बीकानेर जिला उद्योग संघ स्थित 500 वर्षों के इतिहास से सुसज्जित गैलेरी का अवलोकन करवाया गया | इस अवसर पर किरणचंद मूंधडा, निर्मल पारख, राजाराम सारडा, किशनलाल बोथरा, राजीव शर्मा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांत संगठन मंत्री मुकेश आचार्य, प्रांत उपाध्यक्ष रमेश मालू, प्रांत सह सचिव मदन सुरोलिया आदि उपस्थित हुए |

https://youtu.be/AFCfI0Zfsyc

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें