शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

11 सूत्री मांगों को लेकर जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

Bikaner Jul 13, 2026 Super Admin 22
शेयर:
11 सूत्री मांगों को लेकर जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन देखें वीडियो

बीकानेर। जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त शाखा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी तथा विभागीय अधिकारियों के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा।राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त शाखा महिला एवं बाल विकास की प्रदेशाध्यक्ष बसंती सुथार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कार्यरत मानदेय कर्मियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ठेका प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।उन्होंने मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बकाया मानदेय जल्द जारी किया जाए तथा उनका नियमितीकरण किया जाए। इसके अलावा गैर आईसीडीएस कार्यों में लगाए जाने पर रोक, मानदेय बढ़ाकर 13 हजार रुपये प्रतिमाह करने, प्रत्येक माह 1 से 5 तारीख के बीच भुगतान सुनिश्चित करने, ग्रेच्युटी का भुगतान, आंगनबाड़ी भवनों का किराया जारी करने और रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग भी उठाई गई।ज्ञापन में सेवानिवृत्ति के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि देने की मांग भी प्रमुखता से शामिल रही।प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर से आई बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

https://youtu.be/C2VbKukPRcs

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें