शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

महिलाओं को आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक देखें वीडियो

Bikaner Jul 13, 2026 Super Admin 31
शेयर:
महिलाओं को आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक देखें वीडियो

बीकानेर। महिलाओं को आरक्षण दिलवाने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से 21 जुलाई को दिल्ली में होने जा रहे प्रदर्शन को लेकर आज विश्नोई धर्मशाला में महिला कांग्रेस शहर की बैठक शशिकला राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रभारी नीतू वर्मा व पूर्व गोविन्दराम मेघवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं ने संसद से पारित महिला आरक्षण कानून को बिना किसी देरी के लागू करने की मांग की।
प्रभारी ने कहा कि देश की आधी आबादी को उसका संवैधानिक अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व अब और अधिक समय तक नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि संसद से पारित महिला आरक्षण कानून को लागू करना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

पूरे देश में चल रहा अभियान
पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है तो नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के मार्गदर्शन में पूरे देश और प्रदेश में महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।

21 जुलाई को जाएंगे दिल्ली
अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने कहा कि इसी कड़ी में 21 जुलाई को जंतर-मंतर पर आयोजित 'चलो संसद' कार्यक्रम में हजारों महिलाएं अपनी लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करेंगी। इसमें जिले से भी बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली पहुंचकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तत्काल लागू करने की मांग करेंगी।उन्होंने महिलाओं,युवतियों और जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

https://youtu.be/7quNFFs4Xl0

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें