शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

आवासीय पट्टा वितरण से साकार हुआ अपने घर का सपना देखे वीडियो

Bikaner Jul 13, 2026 Super Admin 59
शेयर:
आवासीय पट्टा वितरण से साकार हुआ अपने घर का सपना देखे वीडियो

*आवासीय पट्टा वितरण से साकार हुआ अपने घर का सपना*
राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्राम पंचायत तखतपुरा के ग्रामीणों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। वर्षों से आवासीय पट्टे की प्रतीक्षा कर रहे 50 पात्र परिवारों को शिविर के दौरान मौके पर ही आवासीय पट्टे प्रदान किए गए, जिससे उनके अपने घर का सपना साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन कर पात्र 50 परिवारों को मौके पर ही पट्टे वितरित किए गए। पट्टा मिलने के बाद लाभार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। अब वे अपने भूखंड पर वैधानिक रूप से मकान बना सकेंगे, बैंक से ऋण प्राप्त कर सकेंगे तथा विभिन्न सरकारी आवास योजनाओं का लाभ भी आसानी से ले सकेंगे।

लाभार्थियों ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए उन्हें कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान एक ही स्थान पर हो गया। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आमजन के लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है।

 

https://youtu.be/lM2xjuyJong

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें