मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर इलाके में फैली सनसनी देखें वीडियो

Bikaner Jul 14, 2026 Super Admin 94
शेयर:
गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर इलाके में फैली सनसनी देखें वीडियो

बीकानेर, राजस्थान 
लूणकरणसर क्षेत्र में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान अचानक जमींदोज होने की सूचना सामने आई। सुबह होते-होते यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई और लोग घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
 देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मकान को तोड़े जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गैंगस्टर के मकान को किसने और किस उद्देश्य से ध्वस्त किया।मामले ने उस समय और रहस्य का रूप ले लिया जब प्रशासन ने साफ तौर पर इस कार्रवाई में अपनी किसी भी तरह की भूमिका होने से इंकार कर दिया। प्रशासन के बयान के बाद अब लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं कि कहीं यह किसी प्रतिद्वंद्वी गैंग का संदेश तो नहीं, या फिर इसके पीछे कोई और बड़ा कारण छिपा हुआ है।फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हैं। मकान के मलबे के बीच खड़े सवालों के जवाब अभी बाकी हैं, लेकिन लूणकरणसर की यह घटना देर रात से ही पूरे इलाके में चर्चा और रहस्य का केंद्र बनी हुई है।
https://youtube.com/shorts/PjaaUTBoZEc

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें