शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

गुम हुए 100 मोबाइल फोन पहुंचे मालिकों हाथों में चेहरे पर छाई खुशी देखें वीडियो

Bikaner Jul 14, 2026 Super Admin 50
शेयर:
गुम हुए 100 मोबाइल फोन पहुंचे मालिकों हाथों में चेहरे पर छाई खुशी देखें वीडियो

बीकानेर। रेंज पुलिस  को  बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने महज 30 दिनों के भीतर विभिन्न स्थानों से गुम हुए 100 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। मंगलवार को महानिरीक्षक पुलिस  कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ये मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।जिससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
​CEIR पोर्टल बना मददगार
​यह पूरी कार्रवाई बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश  के कुशल निर्देशन में अंजाम दी गई। रेंज कार्यालय की सोशल मीडिया सेल ने दूरसंचार  पोर्टल का प्रभावी ढंग से उपयोग किया। इसी पोर्टल के माध्यम से गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर इन मोबाइलों को ट्रेस किया गया।
​गुमशुदगी का समय
 पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइलों में कुछ ऐसे फोन थे जो मात्र 3 दिन पहले ही गुम हुए थे,जबकि कुछ मोबाइल ऐसे भी हैं जो 4 साल पहले खो चुके थे।
​बरामदगी का क्षेत्र
 ये मोबाइल राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मुख्य रूप से बीकानेर रेंज के चार जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू से गुम हुए थे।
​रिकॉर्ड समय में कार्रवाई
 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए केवल 30 दिनों के भीतर इन सभी 100 मोबाइलों को ट्रेस कर लिया।
​आला अधिकारियों की मौजूदगी में लौटाए गए ।​इस अवसर पर। एसपी मृदुल कच्छावा,सीओ सदर 
​श्रीमती अनुष्ठा कालिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
​ पवन कुमार,सुखविन्द्रपाल सिंह, उप अधीक्षक बीकानेर रेंज कार्यालय प्रहलाद राय भी मौजूद रहे।

https://youtu.be/TJ9ib34cgRc

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें