शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

लाभार्थी सम्मेलन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधित्व और जनहित के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति देखें वीडियो

Bikaner Jul 14, 2026 Super Admin 43
शेयर:
लाभार्थी सम्मेलन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधित्व और जनहित के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति देखें वीडियो

प्रेस विज्ञप्ति

कोलायत पंचायत समिति में लाभार्थी सम्मेलन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधित्व और जनहित के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति !!

कोलायत, 14 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को कोलायत पंचायत समिति परिसर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई।

कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व ही भाजपा विधायक अंशुमान सिंह भाटी से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम के बैनर एवं प्रचार सामग्री में क्षेत्रीय विधायक का फोटो शामिल नहीं किए जाने तथा कार्यक्रम में विधायक की अनुपस्थिति को लेकर मंत्री सुमित गोदारा के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए जवाब-तलब की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि की उपेक्षा स्थानीय जनता की भावनाओं के विपरीत है।

स्थिति को देखते हुए मंत्री सुमित गोदारा स्वयं सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनकी बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने सभी विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यह आरोप भी लगाया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की अपेक्षा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं बाहरी लोगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की गई, जिससे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषय भी उठाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर संचालित हो रहे हैं, लेकिन पंचायत समिति में आयोजित इस कार्यक्रम के कारण अधिकांश विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय पर मौजूद रहे। परिणामस्वरूप गांवों में आयोजित शिविरों में अधिकारी अनुपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे अनेक ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन इस प्रकार किया जाए कि ग्रामीण सेवा शिविरों की व्यवस्था एवं आमजन को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित न हों।

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधि के सम्मान तथा विकास कार्यों को गति दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना है।

सादर - भाजपा कार्यकर्ता श्री कोलायत !!

https://youtu.be/nf4kPyq3hgU

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें