शनिवार, 12 सितम्बर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो • निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए 50 मरीज अहमदाबाद हुए रवाना देखें वीडियो • यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने की प्रेस वार्ता कहां 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी चेतावनी देखें वीडियो • छह नगर पालिकाओं के चुनाव हुए सम्पन्न मतदाताओं में दिखा उत्साह देखें वीडियो • नगर पालिका चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च देखें वीडियो • चोरों के हौंसले बुलंद गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला का बैग हुआ चोरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद देखें वीडियो

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वार्डों की समस्या को लेकर जस्सूसर मंडल कांग्रेस कमेटी ने निगम आयुक्त को सोपा ज्ञापन देखें वीडियो

Bikaner Jul 14, 2026 Super Admin 62
शेयर:
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वार्डों की समस्या को लेकर जस्सूसर मंडल कांग्रेस कमेटी ने निगम आयुक्त को सोपा ज्ञापन देखें वीडियो

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के जस्सूसर गेट मंडल कांग्रेस कमेटी ने वार्ड संख्या 43, 56 एवं 57 में लंबे समय से बनी सीवर जाम, सड़क सफाई और नालियों की बदहाल स्थिति को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते निराकरण नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी जन आंदोलन, नगर निगम कार्यालय का घेराव एवं धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन में बताया गया कि पिछले डेढ़ वर्ष से वार्डों में नियमित सफाई, सीवर लाइन और नालियों की मरम्मत नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से जस्सूसर गेट से पूगल फांटा जाने वाले मुख्य मार्ग पर रानी हॉस्पिटल के पास सीवर लाइन जाम रहने से बदबू और गंदगी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह स्थिति नागरिकों के स्वच्छ वातावरण में जीने के अधिकार का भी उल्लंघन है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम हेल्पलाइन पर 10 एवं 13 जुलाई को ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में निगम प्रशासन की कार्यशैली को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इससे पहले भी 7 जुलाई को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई थी, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ज्ञापन में निगम अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने, नई सीवर लाइन और नालियों का निर्माण कराने तथा खराब सड़कों का निर्माण करवाने की मांग की गई है। कांग्रेस ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग व्यापक जन आंदोलन छेड़ेंगे, नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

https://youtu.be/zb3QLa8_rRI

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें