बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

अपनी कंपनी से परेशान अपने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले इंजीनियर की मौत का मामला BMS ने लगाया धरना देखें वीडियो

Bikaner Jul 15, 2026 Super Admin 49
शेयर:
अपनी कंपनी से परेशान अपने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले इंजीनियर की मौत का मामला BMS ने लगाया धरना देखें वीडियो

अपने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले इंजीनियर की मौत
बीकानेर।अपने कंपनी से परेशान खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला इंजीनियर जिन्दगी की जंग हार गया। पीबीएम अस्पताल में एक पखवाड़े से भर्ती इंजीनियर ने देर रात दम तोड़ा। जिसे न्याय दिलाने के लिये साथी कार्मिकों व भामसं की ओर से धरना दिया गया है। धरनार्थियों ने संबंधित सीपीएम नीतिश माथुर के खिलाफ हत्या के मामले मेंं एफआईआर दर्ज करने तथा मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक किसी प्रकार से पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। गौरतलब रहे कि एक जुलाई को  पूगल रोड स्थित ऊन मंडी के सामने बने स्मार्ट मीटर के ऑफिस में कार्यरत इंजीनियर अनूपगढ़ निवासी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने  अपने उपर पेट्रोल उड़ेल लिया और अपने आप को आग के हवाले कर दिया।सूचना पर साथी कार्मिक लक्ष्मण सिंह को पीबीएम लेकर गए। राठौड़ सहित कई कार्मिकों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के सीपीएम नीतीश माथुर सभी को परेशान करता है।माथुर के तानाशाही रवैये के चलते सभी कार्मिकों में भारी रोष है और तंग आकर न केवल कंपनी छोड़ रहे है बल्कि इस प्रकार के कदम उठा रहे है।लक्ष्मण सिंह राठौड़ पिछले करीब एक वर्ष से कंपनी में कार्यरत था और वर्तमान में डिवीजन इंचार्ज के पद पर कार्य कर रहे था।उनका कहना है कि एक जुलाई को लक्ष्मण सिंह को माथुर ने बीकानेर आफिस में बुलाया था।आरोप है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई।

https://youtu.be/x4f-rgmIKOI

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें