बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

एसीबी टीम की बड़ी कार्यवाही पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार देखें वीडियो

Bikaner Jul 15, 2026 Super Admin 52
शेयर:
एसीबी टीम की बड़ी कार्यवाही पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार देखें वीडियो

बीकानेर।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।एसीबी की टीम ने पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार,आरोपी DGM यह रिश्वत की राशि ठेकेदार सुनील कुमार से उसके किसी बकाया काम या बिल पास करने के एवज में वसूल रहा था। जिसमें एक लाख की रिश्वत मांगी गई।ठेकेदार सुनील कुमार की ओर से परिवाद पेश किया गया।बता दें कि इस पूरी कार्रवाई को एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया,जबकि ट्रैप की कमान पुलिस निरीक्षक इंद्र कुमार ने संभाली।आशीष कुमार ने बताया कि CI इंद्र कुमार और उनकी टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और आरोपी के ठिकानों पर सर्च समेत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।गौरतलब है कि एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के कुशल निर्देशन में ब्यूरो पूरे राजस्थान में लगातार ऐसी सख्त कार्रवाईयां कर रहा है, जिससे भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

https://youtu.be/NEn1MfW0zfw

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें