निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय गिरने से मजदूर की मौत परिजनों ने मोर्चरी के आगे लगाया धरना देखे वीडियो
Bikaner
Jul 15, 2026
Super Admin
63
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय मजदूर की मौत को लेकर अब समाज व परिजनों की ओर से मोर्चरी के आगे धरना लगाया गया। जिसमें दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को श्रम विभाग की ओर से सहयोग राशि देने की बात कही। मगनाराम केडली की अगुवाई में किये गये प्रदर्शन में रोष जताया गया कि मृतक अर्जुनराम पंजीकृत श्रमिक होने के बाद भी 24 घंटे बीत जाने पर भी विभाग के अधिकारियों ने सार संभाल नहीं की। न ही निर्माण करवाने वाले मालिकों ने हाल जानें। ऐसे में उनकी मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जानी चाहिए तथा उनके परिवार के भरण पोषण के लिये जिला प्रशासन को सरकार से आर्थिक मदद करवानी चाहिए।
हमसे जुड़ें



