बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

विवाद को लेकर चल रही पंचायत में हुआ खूनी खेल तीन लोगों की हुई मौत देखें वीडियो

Bikaner Jul 16, 2026 Super Admin 75
शेयर:
विवाद को लेकर चल रही पंचायत में हुआ खूनी खेल तीन लोगों की हुई मौत देखें वीडियो

चाकूबाजी में तीन रिश्तेदारों की ह्त्या 
बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के खारवाली की सुरजनवाली में गुरुवार को पंचायत के दौरान हुए खूनी विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप किया है। मृतकों की पहचान करीम खां, अली शेर व बिंदु खां के रूप में हुई है, तीनों रिश्तेदार है और किसी विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर एक-दूसरे पर चाकुओं से हमला कर दिया गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस हमले के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

https://youtu.be/7sk_llOuRmQ

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें