बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्तियों पर पुलिस-प्रशासन ओर बीडीए चला बुलडोजर,देखे वीडियो

Bikaner Jul 17, 2026 Super Admin 69
शेयर:
रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्तियों पर पुलिस-प्रशासन ओर बीडीए चला बुलडोजर,देखे वीडियो

बीकानेर। काले धंधों से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ बीकानेर पुलिस एवं प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा गैंग से जुड़े फरार हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा तथा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि जिले में हार्डकोर अपराधियों एवं संगठित अपराध से जुड़े बदमाशों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हार्डकोर अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
जानकारी के अनुसार, फरार हिस्ट्रीशीटर हरिओम रामावत के विरुद्ध लूट, डकैती, हत्या, फायरिंग सहित 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की सख्त नीति का हिस्सा माना जा रहा है।
यह संयुक्त कार्रवाई गंगाशहर वृत्ताधिकारी (सीओ) हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में की गई। मौके पर गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार, बीडीए तहसीलदार आकांक्षा गोदारा सहित पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौजूद रही।
पुलिस-प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

https://youtu.be/wfiVwOIKrVw

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें