मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
• राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो • राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की देखे वीडियो • शत-प्रतिशत मतदान के लिए युवा, दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं से किया संवाद देखे वीडियो • खुले नाले की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखे वीडियो • पंचायत राज आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल मतदान दल हुए रवाना देखें वीडियो • श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला में अन्नक्षैत्र का हुआ शुभारंभ देखे वीडियो
ad1

भाजपा संभाग की संगठनात्मक बैठक हुई संभाग कार्यालय में देखे वीडियो

Bikaner Jul 17, 2026 Super Admin 41
शेयर:
भाजपा संभाग की संगठनात्मक बैठक हुई संभाग कार्यालय में देखे वीडियो

बीकानेर। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर आगमन पर भाजपा मुख्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की मौजूदगी में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित किया। बैठक में बीकानेर संभाग के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथलेश गौतम ने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार की यह पहली संभाग स्तरीय बैठक है, जो संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ता संपर्क अभियान तथा पार्टी की भावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित संभागभर के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।प्रदेश संगठन महामंत्री के दौरे को लेकर भाजपा मुख्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और नेताओं की चहल-पहल देखने को मिली। संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति के लिहाज से इस बैठक को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

https://youtu.be/LqZAM2oapgQ

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें