बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

जेल से बाहर आते ही सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने की कोशिश बदमाश को पड़ी भारी देखे वीडियो

Bikaner Jul 17, 2026 Super Admin 83
शेयर:
जेल से बाहर आते ही सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने की कोशिश बदमाश को पड़ी भारी देखे वीडियो

बीकानेर। सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने की कोशिश एक बदमाश को भारी पड़ गई। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद साथियों के साथ कार पर हुड़दंग करते हुए बनाई गई रील वायरल होने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार प्रिंस नायक पुत्र शुभकरण नायक हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने अपने साथियों के साथ कार पर हुड़दंग और शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।सीओ सिटी अनुज डाल के निर्देशन में मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि प्रस्तुत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।वायरल वीडियो में प्रिंस के साथ मौजूद अन्य युवकों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर अन्य शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

https://youtu.be/oK4PL_PiIO8

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें