बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

दिल दहला देने वाली घटना सुनसान खंडहर क्षेत्र की झाड़ियों में नवजात बच्ची परित्यक्त अवस्था में मिली देखें वीडियो

Bikaner Jul 17, 2026 Super Admin 100
शेयर:
दिल दहला देने वाली घटना सुनसान खंडहर क्षेत्र की झाड़ियों में नवजात बच्ची परित्यक्त अवस्था में मिली देखें वीडियो

बीकानेर ‌ जिले के कोलायत क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रणजीतपुरा गांव के समीप सुनसान खंडहर क्षेत्र की झाड़ियों में एक नवजात बच्ची परित्यक्त अवस्था में मिली। जन्म के कुछ ही घंटों की इस मासूम की रोने की आवाज ने उसकी जिंदगी बचा ली।बताया जा रहा है कि आसपास से गुजर रहे लोगों को झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस और चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्यकर्मियों ने नवजात को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची का उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर जहां मासूम को इस तरह बेसहारा छोड़ने की घटना ने लोगों को स्तब्ध किया है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की संवेदनशीलता और तत्परता ने एक नन्हीं जान को नया जीवन दे दिया।पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि बच्ची को वहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या कारण रहे। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है तथा मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

https://youtube.com/shorts/uFFwLMVMmOk?feature=share

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें