बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान:बीकानेर में ढाई हजार से अधिक गर्भवतियों की प्रसव पूर्व हुई जांच देखें वीडियो

Bikaner Jul 18, 2026 Super Admin 21
शेयर:
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान:बीकानेर में ढाई हजार से अधिक गर्भवतियों की प्रसव पूर्व हुई जांच देखें वीडियो

*प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: बीकानेर में ढाई हजार से अधिक गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच, हाई रिस्क मामलों के लिए बनी उपचार योजना*

बीकानेर, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के अंतर्गत शनिवार को जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों पर विशेष प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शिविर आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी सघन स्क्रीनिंग अभियान के बीच आयोजित इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की समग्र जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा, एचआईवी और सिफिलिस जैसी आवश्यक प्रयोगशाला जांचें शामिल रहीं। 

*ढाई हजार से अधिक गर्भवतियों की जांच, निःशुल्क सोनोग्राफी और उपचार*
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानीशंकर गहलोत ने बताया कि जिले के करीब 120 चिकित्सा संस्थानों पर आयोजित शिविरों में ढाई हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान चिन्हित उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं (एचआरपी) का पृथक पंजीकरण कर सुरक्षित प्रसूति के लिए उपचार एवं रेफरल की कार्ययोजना बनाई गई। शिविरों में पात्र महिलाओं को 'मां वाउचर' जारी कर निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा दी गई तथा एनीमिया ग्रसित गर्भवतियों को मौके पर ही फेरिक कार्बॉक्सी माल्टोज (एफसीएम) के इंजेक्शन लगाए गए।

*अधिकारी करेंगे नियमित ट्रैकिंग, दी गई स्वास्थ्य सीख*
डॉ गहलोत ने बताया कि इन शिविरों में गर्भवतियों को पौष्टिक आहार, संस्थागत प्रसव, खतरे के लक्षणों और प्रसवोत्तर देखभाल की जानकारी दी गई। चिन्हित उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की चिकित्सा अधिकारियों व सीएमएचओ कार्यालय स्तर से नियमित ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाएगी। 

*अब महीने में तीन बार मिल रहा लाभ*
डॉ. गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 जून 2016 को शुरू किया गया। यह अभियान शुरुआत में हर माह की 9 तारीख को आयोजित होता था। वर्तमान में यह प्रत्येक माह की 9, 18 एवं 27 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अधिकाधिक गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

https://youtu.be/emovBQpuRf4

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें