बुधवार, 29 जुलाई 2026

Bikana Khabar

बीकानेर की खबरें सबसे पहले

ताज़ा
कोई ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है...

विप्र सेना के छठे स्थापना दिवस के अवसर गायों को चारा,पानी, गुड खिलाया देखें वीडियो

Bikaner Jul 19, 2026 Super Admin 16
शेयर:
विप्र सेना के छठे स्थापना दिवस के अवसर गायों को चारा,पानी, गुड खिलाया देखें वीडियो

प्रेस विज्ञप्ति (19 जुलाई 2026) 

*गौ सेवा कर बीकानेर इकाई ने मनाया विप्र सेना का छठा स्थापना दिवस* 

*हिंदू परंपरा में गाय को माना जाता है कामधेनु का स्वरूप : डॉ. मेघना शर्मा*


विप्र सेना की बीकानेर इकाई ने छठा स्थापना दिवस गौ सेवा कर मनाया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई को विप्र सेना के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर बीकानेर इकाई की टीम ने गजनेर रोड स्थित डेहरु माता मंदिर जाकर गायों को चारा, पानी और गुड़ अर्पित किया। ड़ॉ. शर्मा ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंदू परंपरा में गाय को कामधेनु का स्वरूप माना जाता है, जो समृद्धि और पालन-पोषण का प्रतीक है, इसीलिए हमारे धर्म और संस्कृति में गायों का विशेष महत्त्व है।
गौ सेवक धर्मेंद्र सारस्वत ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि गाय को गौ माता कहा जाता है क्योंकि वह मनुष्य के जीवन के पोषण, कृषि, पर्यावरण और धार्मिक परंपराओं में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसीलिए आज के पावन अवसर पर गायों की सेवा को प्राथमिकता दी गई।  बिन्यानी चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में महाआरती में संगठन के लोगों द्वारा शामिल होकर सनातन और धर्म को मज़बूत बनाये रखने का संकल्प लिया गया।
बीकानेर टीम में हरिगोपाल उपाध्याय, पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत, रविंद्र जाजडा, प्रदेश प्रवक्ता रामोवतार उपाध्याय, भगवती प्रसाद गौड़, पवन कुमार सारस्वत, इन्द्र कुमार शर्मा आदि शामिल रहे

https://youtube.com/shorts/lDWd7ASAQcQ?feature=share

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें