दोस्त ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर कर दी हत्या परिजन मोर्चरी के आगे हुए ईखट्टा देखें वीडियो
दोस्त ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर कर दी हत्या
बीकानेर। जिले में पिछले 24 घंटे में दूसरी हत्या का मामला सामने आया है। रविवार रात जहां पांचू थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की कुलहाड़ी मारकर हत्या कर दी तो वहीं शहर के कोतवाली थानान्तर्गत एक दोस्त ने अपने दोस्त को गला घोंटकर मार डाला। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि लक्ष्मीनाथ घाटी के नीचे स्थित राव बीकाजी टेकरी के पास गुलजार बस्ती निवासी 35 वर्षीय शाबिर की उसके ही दोस्त मो हुसैन उर्फ बाबू ने कपड़े से गला घोंट दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत समझ मो हुसैन वहां से फरार हो गया। आसपास के ल ोगों ने शाबिर को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि हुसैन व शाबिर दोनों नशे के आदी है और साथ ही नशा करते। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। जिसके उपरान्त हुसैन ने अपने घर के सामने शाबिर को बुलाया और गला घोंट दिया। हालांकि पुलिस का अभी तक अधिकारिक बयान तो नहीं आया है। लेकिन परिवार की ओर से पुलिस को दिए परिवाद में शाबिर को गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया गया है।
हमसे जुड़ें



