संकरे रास्ते को चौड़ा करने की मांग,टावर पर चढ़े दो युवा देखे वीडियो
संकरे रास्ते को चौड़ा करने की मांग,टावर पर चढ़े युवा
बीकानेर। चौखूंटी पुलिए के नीचे संकरे रास्ते को चौड़ा करने की मांग को लेकर दो युवा मोबाइल टावर पर चढ़ गये। इनकी मांग है कि कमला कॉलोनी से चौखूंटी पुलिए के नीचे साइड के दोनों तरफ का रास्ता इतना संकरा है कि न तो एम्बूलेंस आ सकती है और न अग्निशमन की गाड़ी आ सकती है। जिसके चलते हादसे के दौरान बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के अयूब कायमखानी और विक्रम सिंह राजपुरोहित टावर पर चढ़े है। इतना ही नहीं पुलिए के उपर का रास्ता भी जाम कर दिया। लोगों का आक्रोश है कि पिछले 12 सालों से हम इस रास्ते को चौड़ा करने की मांग उठा रहे है किन्तु किसी भी सरकार व जिले के प्रशासनिक अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। युवाओं का कहना है कि हालात यह है कि शव यात्रा भी यहां से बड़ी मुश्किल से निकल पाती है। जब तक हमें ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हम टावर से नहीं उतरेंगे।
भाजपा से जुड़े है दोनों युवा
जो युवा टावर पर चढ़े है,वे भाजपा के समर्थक है। दोनों को भाजपा के संगठन में पदाधिकारी भी बना रखा था। ऐसे में सुनवाई नहीं होने से व्यथित इन दोनों युवाओं ने यह कदम उठाया है। विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके भाई के साथ भी हादसा हुआ था। तभी इसी समस्या के चलते उसके भाई की मौत हुई थी। यहां एम्बूलेंस नहीं आ पाई और उसकी मौत हो गई।
इस घटना से है आहत
बता दें कि ये दोनों युवक रविवार की घटना से आहत है। जहां चौखूंटी पुलिए के पास एक 11 वर्षीय बालक ने अपने घर के ऊपरी मंजिल पर फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला का समाप्त कर लिया। हालांकि जिस समय वह ऐसा कदम उठा रहा था तो पुल पर खड़े अनेक लोगों ने उसे आवाज देकर रोकने का भरसक प्रयास किया। लेकिन उसने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। उसके इस कदम के बाद उसकी 15 वर्षीय बहन ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसके बाद मोहल्ले के लोग उसे तुरंत पीबीएम ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे बचा लिया। पता चला है कि हादसे के समय मां-पिता घर पर नहीं थे। इन नौनिहालों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। यह सवाल हर किसी के जुबान पर था। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है।
हमसे जुड़ें



